ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर के सिमकनी मैदान में 10 दिनी गांधी शिल्प बाजार लगेगा। यह बाजार 31 दिसंबर 2021 से 09 जनवरी 2022 तक लगेगा। यह जानकारी हस्तशिल्प सेवा केंद्र की सहायक निदेशक हंसी बिष्ट ने दी है। उन्होंने बताया कि वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से यह बाजार लगाया जा रहा है। इसके शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा व विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान होंगे।
ADVERTISEMENTS

