HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: गल्ला विक्रेताओं का पहली जनवरी से हड़ताल पर जाने का ऐलान

बागेश्वर: गल्ला विक्रेताओं का पहली जनवरी से हड़ताल पर जाने का ऐलान

👉 मांगें लंबित रहने से बढ़ते जा रहा आक्रोश, बैठक कर दी चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फैडरेशन ने एक जनवरी से राष्ट्र व्यापी हड़ताल और कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। वह लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से आक्रोशित हैं।

सोमवार को राधा कृष्ण मंदिर परिसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश सिंह रावत ने की। उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की उपेक्षा हो रही है। उनकी लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वह आंदोलन को धार देने जा रहे हैं। कहा कि सस्ता गल्ला बिक्रेताओं को प्रतिमाह 50 हजार रुपये मानदेय नहीं दिया जा रहा है। पुराने बिलों का भुगतान नहीं हो सका है।पीएमजीकेवाइ, एनएफएसए, एमवीएम, आंगनबाड़ी के सभी बिलों का भुगतान करने की मांग की गई। प्रत्येक माह राशन पहले सप्ताह तक दुकानों तक पहुंचाया जाए। इंटरनेट नहीं होने से आनलाइन में पेरशानी हो रही है। जिसमें राशन वितरण में छूट दी जाए। जिससे वितरण कार्य में व्यवधान नहीं होगा।

प्रत्येक माह का लाभांश और भाड़ा उसी माह दुकानदार के खाते में डाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर वह आगामी एक जनवरी से कार्य बहिष्कार करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संचालन जिला सचिव अशोक सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान नवीन चंद्र आर्य, पुष्कर सिंह बिष्ट, उमेद सिंह रावल, ईश्वर दत्त कांडपाल, विनोद जोशी, शीला देवी, चंपा देवी आदि उपस्थित थे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments