HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः गैरसैंण स्थापित होगा चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय, राज्य में...

अल्मोड़ा न्यूजः गैरसैंण स्थापित होगा चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय, राज्य में लगेंगी चार नई चाय फैक्ट्रियां

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय गैरसैंण में स्थापित होगा और राज्य में चार नई चाय फैक्ट्रियां स्थापित होंगी। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चाय विकास बोर्ड की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह निर्णय लिये।
दरअसल, मुख्यमंत्री ने चाय विकास बोर्ड की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कई निर्णय लेते हुए कहा कि गैरसैंण में चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय स्थापित किया जाए और इसके लिए डीएम चमोली को जमीन तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्य में चार नई फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी। साथ ही चाय बागानों से उत्पादित हरी पत्तियों के न्यूनतम विक्रय मूल्य को निर्धारित करने हेतु एक समिति गठित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय विकास बोर्ड द्वारा टी-गार्डन विकसित कर काश्तकारों को सौंप दिएं जाएं। इसके लिए अगले एक माह में एक व्यवहारिक मॉडल तैयार करते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस मॉडल में काश्तकारों के सुझाव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी कारण से राज्य में बंद निजी चाय फैक्ट्रियों को चलाने के प्रयास किए जाएं और यदि निजी फैक्ट्रियों के मालिक इन्हें चलाने में सक्षम नहीं हैं, तो बोर्ड स्वयं इन्हें चलाए। उन्होंने चाय विकास बोर्ड की बैठक वर्ष में 4 बार आयोजित करने की बात भी कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टी-टूरिज्म पर फोकस किया जा रहा है। उन्होने बताया कि गरूडाबांज स्थित उद्यान विभाग की जमीन को नये टी- गार्डन के रूप में विकसित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments