सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में एक युवती को फेसबुक के माध्यम से युवकों से दोस्ती करना बहुत महंगा साबित हुआ। युवकों ने युवती से पहले दोस्ती गांठी और फिर बहला—फुसला अपने दो अन्य साथियों के साथ द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने इस माले में अभियोग दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार लमगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग ने गत 17 फरवरी को तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि किशोरी की मार्च माह में फेसबुक के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई। फिर एक अन्य युवक से भी वह सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आ गई। बताया जा रहा है कि नए साल की पार्टी में युवती के साथ इन्होंने दुष्कर्म कर डाला। आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं। युवती के बयान के मुताबिक यह दुष्कर्म तीनों ने अलग—अलग किया। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
बहके कदम : फेसबुक के माध्यम से अलग—अलग युवकों से हुई दोस्ती, फिर तीनों ने दिया दुष्कर्म को अंजाम, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES

