Almora News : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने किया इम्युनिटी बूस्टर होम्योपैथिक दवा का नि:शुल्क वितरण, बुधवार को भी लगेंगे कैंप

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में आने वाली होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक-एलबम 30 का वितरण देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस उत्तराखंड आयुष व आयुष शिक्षा विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन मे होम्योपैथिक विभाग, उत्तराखंड द्वारा जारी एडवाइजरी के क्रम में होम्योपैथिक विभाग, अल्मोड़ा की डॉ. बीना बरगली द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को दवा की किट सौंपी गई थी।

मंगलवार को यहां चौक बाजार, नगर पालिका पार्किंग व पांडेखोला में दवा का नि:शुल्क वितरण कैंप लगाकर किया गया। संगठन के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने बताया कि सैकड़ों व्यापारियों को भी दवा वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि कल बुधवार को मल्ली बाजार व धारानौला में भी कैंप लगाया जायेगा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट, युसुफ तिवारी, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS