HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में अब इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग

अल्मोड़ा में अब इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग

ADVERTISEMENTS

पेस अकादमी द्वारा नि:शुलक कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद के विद्यालयीय छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग करने के लिए पेस अकादमी द्वारा निःशुल्क कोचिंग क्लासेज का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। यह शुभारंभ कार्यक्रम उदय शंकर नृत्य अकादमी फ़लसीमा में आयोजित हुआ।

शुभारंभ कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं पेस अकादमी के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर इस योजना को विद्यालयों में बेहतर तरीके से संचालन पर विचार विमर्श किया।
कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि यह पहल जनपद के स्कूली विद्यार्थियों के भविष्य को सुनहरा बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चे इस निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाएं।

उन्होंने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को कहा कि यह जनपद अल्मोड़ा के छात्रों के लिए बहुत अच्छी पहल है, इसका लाभ बच्चों के समुचित रूप से दिलाना सुनिश्चित करें। बच्चों को इस कोचिंग के प्रति प्रोत्साहित करें, जिससे कि वे अपने भविष्य को और अधिक अच्छा बना सके।

पेस अकादमी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अल्मोड़ा के लिए उनके द्वारा दी गई शिक्षा से बच्चों के भविष्य निर्माण में मदद मिलेगी। यहां पेस अकादमी के अधिकारियों ने कोचिंग योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई साथ ही जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता के तहत शत प्रतिशत मतदान की की शपथ भी दिलाई।

यहां मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना, पेस संस्था के निदेशक गौरव बसरानी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments