HomeBreaking Newsकरियर चयन के समय 'बी' प्लान भी तैयार रखें विद्यार्थी : किरन...

करियर चयन के समय ‘बी’ प्लान भी तैयार रखें विद्यार्थी : किरन जोशी

ADVERTISEMENTS

📌 राइंका ढोकाने में निःशुल्क करियर काउंसिलिंग शिविर

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वाधान में यहां अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने नैनीताल में निःशुल्क करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र—छात्राओं को विषयगत अध्ययन के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी गई।

करियर काउंसिलिंग (Career Counseling) कार्यक्रम में काउंसलर किरन जोशी एवं अक्षय कुमार द्वारा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के 220 छात्र— छात्राओं को जरूरी जानकारी दी गई।

विशेष रूप से अग्रिम कक्षा में अध्ययन हेतु विषय चयन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व व्यावसायिक अध्ययन हेतु वांछित योग्यता एवं अध्ययन शैली के साथ-साथ समसामयिक विषयों के पठन—पाठन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

श्रीमती किरन जोशी ने बच्चों को बताया कि भविष्य में कैरियर चयन के समय प्लान ‘बी’ अवश्य तैयार रखना वाहिए ताकि यदि प्लान ए में सफलता न मिले तो विकल्प अवश्य होना चाहिए। यदि आपके पास वैकल्पिक व्यवस्था है तो जीवन में निराशा भा हताशा का सामना नहीं कसा पड़ता।

कार्यक्रम में बीके सिंह, डॉ मनोज गैड़ा, लता बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र पंत, दीपक कुमार एवं मनोज पंत ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments