HomeBreaking Newsउत्तराखंड : फोरेस्ट डिपार्टमेंट में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी,...

उत्तराखंड : फोरेस्ट डिपार्टमेंट में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

📌 BTech बेटे की वन विभाग में नौकरी लगाने की एवज में ठग ली रकम

हर अभिभावक का यह सपना होता है कि उसके बच्चे एक दिन पढ़—लिखकर अच्छी नौकरी करें। इसके लिए वह कई बार बिना सोचे—समझे दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या हुआ है। एक पूर्व फौजी को अपने बेटे की वन विभाग में नौकरी लगाने की एवज में परिचित को धनराशि देना बहुत महंगा साबित हो गया। आरोप है कि धोखेबाज ने पीड़ित से कुल 6.65 रुपये ठग लिए। जबकि पीड़ित से कुल 15 लाख की डिमांड की जा रही थी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला काशीपुर के ग्राम कुण्डेश्वरी का है। यहां निवासरत एक रिटायर्ड फौजी विपिन चंद्र भट्ट पुत्र गौरी दत्त भट्ट ठगी का शिकार हुए हैं। उन्होंने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि फ्रेंड कालोनी रामनगर, नैनीताल निवासी शंकर सिंह रावत उनका पूर्व परिचित है। तहरीर में उन्होंने कहा कि शंकर सिंह रावत नामक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उत्तराखण्ड फोरेस्ट डिपार्टमेंट में क्षेत्राधिकारी के पदों पर भर्ती होने जा रही है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उनके समक्ष यह दावा किया वह फोरेस्ट डिपार्टमेंट में उनके लड़के की नौकरी लगवा सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बीटेक है। जिसकी नौकरी लगवाने के लिए शंकर रावत ने उनसे कुल 15 लाख रुपए की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि सितम्बर 2021 को शंकर सिंह रावत ने उन्हें अपने घर बुलाया और 02 लाख रूपये ले लिए। जिसके बाद वह उन पर और धनराशि की डिमांड करने लगा। उन्होंने शंकर के कहने पर 2 लाख एसबीआई बैंक कुण्डेश्वरी, 1.50 लाख रुपये बैंक आफ बड़ौदा में जमा कर दिए। इसके अलावा 50 हजार एवं 65 हजार रुपये अपने लड़के के क्रेडिट कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा कुण्डेश्वरी के माध्यम से उसे दिए। आरोप है कि 6.65 लाख रुपये लेने के बाद भी शंकर ने उसके बेटे की नौकरी नही लगवाई।

पीड़ित ने यह भी बताया कि कई बार तकादा करने पर आरोपी ने महज दो बार में 35 हजार रुपये उसके खाते में डाले। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हल्द्वानी में लव जिहाद की यह ​थी पूरी कहानी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments