HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ठंड से बचने को अंगीठी जला सो गया युवक, सुबह...

अल्मोड़ा : ठंड से बचने को अंगीठी जला सो गया युवक, सुबह कमरे में मृत मिला

ADVERTISEMENTS

✒️ अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत का अंदेशा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की रानीखेत तहसील अंतर्गत मजखाली के एक कॉटेज में कुक का कार्य करने वाले 29 साल के युवक की अंगीठी की गैस से दम घुट जाने के कारण मौत हो गई। वह अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश कुमार उम्र 29 साल निवासी गल्ली बस्यूरा यहां मजखाली के एक कॉटेज में कुक था। रविवार को वह रोज की तरह मेहमानों के लिए खाना बनाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो कॉटेज में ही ठहरे एक मेहमान ने उसका दरवाजा खटखटाया। जब भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो आस-पास के लोग जमा हो गए। फिर कमरे की कुंडी तोड़कर लोग भीतर दाखिल हुए।

लोगों ने पाया कि अपने बेड पर हरीश बेसुध अवस्था में पड़ा था और पास ही एक जालीदार अंगीठी रखी हुई थी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक एक गरीब परिवार से संबंधित है। वह अपने पीछ पत्नी व दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments