HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : सर्वे के अनुसार सड़क कटान नही होने से...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : सर्वे के अनुसार सड़क कटान नही होने से आहत पूर्व ग्राम प्रधान ने गटका जहर, हालत गंम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां भैसियाछाना ब्लॉक अंतर्गत ​वृद्ध जागेश्वर के ग्राम थाला में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सर्वे के अनुरूप सड़क निर्माण नही किये जाने से आहत एक पूर्व प्रधान ने जहर खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम थाला के पूर्व प्रधान महेश राम (उम्र 45) पुत्र शंकर राम ने आज अचानक कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले आये। जहां वह दर्द से छटपटा रहे हैं और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्रधान को लेकर अस्पताल आये ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में पीएमजेसीवाई द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व सर्वे के अनुसार सड़क न काटकर कथित रूप से कुछ बाहुबलियों के दबाव में आकर सड़क अन्यत्र कट रही है। जिससे आहत होकर महेश राम ने आज जहर खा लिया है। इधर उनके गांव के तमाम लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गये हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी जान बचाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments