HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष ने उठाए आशा वर्कर्स के हितों...

Almora News: एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष ने उठाए आशा वर्कर्स के हितों के मुद्दे, सीएम को ज्ञापन भेज ​कर्नाटक ने आर्शा वर्कर्स को सम्मानजनक मानदेय व सुविधा देने की मांग की

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित कर राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आशा वर्कर्स को विभिन्न सुविधाएं देने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन नहीं करना पड़े।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ज्ञापन में कहा है कि आशा वर्कर्स के जिम्मे अनेक कार्य हैं और बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने के बावजूद उन्हें न तो सन्तोषजनक मानदेय मिल रहा है और न ही भत्ते एवं अन्य सुविधा प्राप्त मिल पा रही हैं। ऐसे में उन्हें आजीविका चलाने में भारी मुश्किलें हो रही हैं। वर्तमान में आशा वर्कर्स को मात्र 2000 रुपये मासिक मानदेय तथा 1000 रुपये
कोविडकाल के कार्यो के निमित्त भत्ता मिल रहा है। जो बेहद न्यून है। यहां तक कि जिम्मेदारी देने बावजूद कोरोनाकाल में उनका बीमा तक नहीं ​कराया गया और न ही कोई प्रोत्साहन राशि दी गई। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जानी चाहिए। सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को उचित मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी भारी उपेक्षा से आशा वर्कर्स अब अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन को बाध्य हो रहे हैं।

श्री कर्नाटक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन कर्मचारियों के अनावश्क बोझ को हटाया जाना चाहिये। उन्हें तत्काल सन्तोषजनक मानदेय व भत्ते दिए जाएं और बीमा कराया जाए। साथ ही जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाएं, ताकि वे उत्साह से कार्य कर सकें।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments