HomeUttarakhandUdham Singh Nagarयूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का निधन

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का निधन

रुद्रपुर| उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का निधन हो गया है। पूर्व मंत्री काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म स्थित अपने निजी आवास पर आज शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे।

जानकारी के अनुसार आज प्रातः शक्तिफार्म स्थित उनके आवास में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिन्हें तुरंत ही सितारगंज के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह दुःखद समाचार सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की सबसे पुरानी यूनियन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे। वह सेंचुरी मिल श्रमिकों के तमाम आंदोलनों में उनके सहभागी रहे, तथा पूर्वांचल के श्रमिकों के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें लालकुआं क्षेत्र में पहचाना जाता था। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में शक्ति ट्रांसपोर्ट भी है।

उनकी पत्नी मंजूलता सितारगंज की ब्लाक प्रमुख भी रही हैं। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के 3 पुत्र और दो पुत्रियां है। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निधन का समाचार सुनकर आज उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी अपनी फेसबुक वॉल पर उनके निधन की सूचना देकर दुःख जताया है।

उत्तराखंड: शादी के तुरंत बाद दूल्हा पहुंचा हवालात, दोनों पक्षों की मारपीट में कूदना पड़ा भारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments