HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक आंदोलित पर्यावरण मित्रों के पक्ष में...

Almora News: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक आंदोलित पर्यावरण मित्रों के पक्ष में हुए खड़े, सीएम को ज्ञापन भेज मांगें पूरी करने को बनाया पुरजोर दबाव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक भी आंदोलित पर्यावरण मित्रों के पक्ष में खड़े हुए हैं। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की 11 सूत्रीय मांगों को पूरा ​किए जाने की पुरजोर वकालत की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ADVERTISEMENTSAd

एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने तत्काल पर्यावरण मित्रों की मांगों को पूरा करने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो चुकी है और बीमारियां फैलने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है। जो जनस्वास्थ्य के लिए खतरा है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि पर्यावरण मित्रों द्वारा कोरोनाकाल में फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका में कार्य कर संक्रमण को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद इन कर्मचारियों की उचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेना अनुचित है।

श्री कर्नाटक ने मुख्यमंत्री पर्यावरण मित्रों की ठेका प्रथा समाप्त करने, पर्यावरण मित्रों व वाहन चालक पदों पर नियमित नियुक्ति देने समेत 11 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूर्ण करने का अनुरोध किया है, ताकि आन्दोलित कर्मचारी अपने कार्य पर लौटें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments