HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पूर्व दर्जा मंत्री ने बोर्ड में अव्वल रहे सैकड़ों बच्चों...

Almora News: पूर्व दर्जा मंत्री ने बोर्ड में अव्वल रहे सैकड़ों बच्चों को किया सम्मानित, अंगवस्त्र के साथ प्रतीक चिह्न व मेडल से सम्मान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने आज बहुद्देश्यीय भवन, कर्नाटकखोला में अल्मोड़ा विधानसभा के विद्यालयों के हाईस्कूल/इन्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 500 से अधिक छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया।

कर्नाटकखोला में आयोजित सम्मान समारोह में श्री कर्नाटक ने अव्वल छात्र—छात्राओं का अभिनन्दन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र भेंट किए और प्रतीक चिन्ह व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। श्री कर्नाटक ने कहा कि कोरोनाकाल में विद्यालयों के बन्द होने के कारण पढ़ाई काफी बाधित रही और छात्र—छात्राओं ने कोरोनाकाल में अत्यन्त तनाव का सामना किया है। इसके बावजूद आनलाइन पढ़ाई कर बच्चों ने पढ़ाई की। उन्होंने छात्र—छात्राओं को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों की ओर भी प्रेरित किया किया और क्षेत्र व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। वर्तमान में समाज में फैल रहे नशे की प्रवृति से दूर रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सेवादल हर्षिता तिवारी व गौरव अवस्थी, जिलाध्यक्ष सेवादल मनीष तिवारी, नगर उपाध्यक्ष सेवादल रश्मि काण्डपाल, किरन कोरंगा, दिव्या पाटनी, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, डा. करन कर्नाटक, हेम चन्द्र जोशी, दयाकिशन जोशी, भुवन चन्द्र कर्नाटक, देवेन्द्र प्रसाद पाण्डे, लीलाधर काण्डपाल, बृजेश पाण्डे, एनसी जोशी, प्रकाश मेहता, आदि सहित अनेक लोगों के साथ विद्यालयों की शिक्षक—शिक्षिकाएं शामिल हुई। संचालन बिट्टू कश्यप ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments