HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: बच्चों में भरी नई ऊचांईयों हासिल करने की सोच, शिक्षकों...

Almora News: बच्चों में भरी नई ऊचांईयों हासिल करने की सोच, शिक्षकों व बच्चों को किया सम्मानित, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का प्रेरणा अभियान ​

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अपने प्रेरणा अभियान के तहत पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने भैसियाछाना ब्लाक अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज बाड़ेछीना में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। जहां बेहतर कार्य व प्रयासों के लिए विद्यालय स्टाफ तथा बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्र—छात्राओं को गुरूजनों का आदर करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत व लगन से नई ऊचांईयों को छूने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके अलावा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाए और अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम में श्री कर्नाटक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक अपने छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने में प्रमुख भूमिका अदा करते हैं। बच्चे श्रेष्ठ व आदर्श बनें, यह शिक्षकों के बदौलत ही संभव है। जो विद्यार्थी को नई ऊचांईयों तक ले जाते हैं। उन्होंने इस बात के कई उदाहरण दिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सदैव गुरूजनों का आदर—सम्मान करें और उनके दिशा—निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न कठिन हालातों में भी बच्चों व शिक्षकों ने अध्यापन—अध्ययन में कड़ी मेहनत की है। तभी भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री कर्नाटक ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आदर्श छात्र बनकर अपने विद्यालय, गांव, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करें। इसके लिए कड़ी मेहनत, लगन व दृढ़ संकल्प को लेकर चलें। तब सफलता निश्चित है।

उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए और समाज चल रहे नशे रूपी दानव से सदा दूर रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश सिंह बनोला, ग्राम प्रधान गौरव काण्डपाल, गिरीश बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, धीरज बिष्ट, किरन कोरंगा, रश्मि काण्डपाल, प्रकाश मेहता आदि सहित समस्त शिक्षक/कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या पाटनी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments