HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा बाजार आए पूर्व सैनिक नंदन सिंह राणा संदिग्ध हालातों में लापता

अल्मोड़ा बाजार आए पूर्व सैनिक नंदन सिंह राणा संदिग्ध हालातों में लापता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कहीं दिखें तो तत्काल करें सूचित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। घर से बाजार आए एक बुजुर्ग नंदन सिंह राणा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। काफी ढूंढ—खोज के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों व पुलिस की ओर से लापता बुजुर्ग (पूर्व सैनिक) का पता लगाने में आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनारीछीना, थाना धौलछीना निवासी नंदन सिंह राणा पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह राणा गत 01 मार्च को अपने निजी कार्य से अल्मोड़ा बाजार आए थे। तब से उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।

उक्त संबंध में गत 12 मार्च को थाना कोतवाली अल्मोड़ा में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज है। गुमशुदगी में बताया गया है कि 63 वर्षीय नंदन सिंह एक भूतपूर्व सैनिक हैं। उनका कद 05 फिट 05 इंच है। वे सिर पर काली टोपी व ग्रे वासकट, काली पैन्ट व स्वेटर तथा पैरों में काले जूते पहने थे।

पुलिस व परिजनों ने आम जनता से आग्रह किया है कि गुमशुदा के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वे किसी को दिखाई दें तो मोबाइल नंबर 9258299301, 9411112881, 8006261759 अथवा अल्मोड़ा कोतवाली के लैंड लाइन नंबर 05962230323 पर संपर्क करें।

नंदन सिंह राणा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments