HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

अल्मोड़ा/बागेश्वर: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ श्रद्धांजलि दी, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां जिला कांग्रेस कमेटी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार दिया। देश के विकास में स्व. राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने हमेशा देश हित में कार्य करते हुए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाकर गांवों के विकास की नींव रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर पांडे, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, लीला जोशी, जया जोशी, दीपा साह, अख्तर हुसैन, विक्रम बिष्ट, परितोष जोशी, गोविंद मेहरा व राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में राजीव गांधी को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कि देश हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो या कप्यूटर क्रांति उन्हीं की देन है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुंदन गिरी गोस्वामी, दान सिंह, गोकुल परिहार, हरिमोहन सिंह डसीला, फिरोज खान, ललित गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

उधर गरुड़ कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यालय में कम्प्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस दौरान गिरीश कोरंगा, पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य, हरीश भट्ट, भोला दत्त तिवारी, रवि चंद आदि मौजूद थे। कपकोट कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री स्व गांधी को देश को दिए गए योगदान के लिए याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दीपक ऐठानी, हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, उमेश जोशी, भूपेश ऐठानी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments