HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा भी हुए कोरोना संक्रमित, चिकित्सालय...

ब्रेकिंग न्यूज : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा भी हुए कोरोना संक्रमित, चिकित्सालय में भर्ती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। प्रणब मुखर्जी ने सोमवार दोपहर को ट्वीट कर स्वयं इस बात की जानकारी दी। प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट में लिखा कि इस बार अस्पताल की यात्रा एक अलग प्रक्रिया के लिए, मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। प्रणब मुखर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले एक हफ्ते में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वो सभी टेस्ट करवाएं और आइसोलेट हो जाएं।
प्रणब मुखर्जी के कोरोना वायरस के चपेट में आने के बाद उनके लिए दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उनके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी ट्वीट किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments