HomeUttarakhandAlmoraAlmora : क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष हर​ सिंह सिराड़ी का...

Almora : क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष हर​ सिंह सिराड़ी का निधन, शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अखिल भारतीय क्षत्रीय कल्याणकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष, आईटीआई के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व प्रसिद्ध समाजसेवी हर सिंह सिराड़ी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

हर सिंह सिराड़ी ने 84 वर्ष की आयु में अपने सिराड़ स्थित पैत्रक आवास में गत 12 नवंबर को अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उल्लेखनीय है कि हर सिंह सिराड़ी जीवन पर्यन्त सामाजिक व जन सेवा के कार्यों में लगे रहे। निर्धन परिवारों को विवाह हेतु आर्थिक मदद हो या गरीब होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति देना, उन्होंने हमेशा इसमें पूरा सहयोग किया। इधर आज अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

पदाधिकारियों ने हर सिंह सिराड़ी के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेते थे। समाज के अनेक संगठनों एवं अखिल भारतीय क्षेत्रीय कल्याणकारी संस्था अल्मोड़ा में महत्वपूर्ण भूमिका उनके द्वारा निभाई गई थी। संस्था उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती। आने वाली पीढ़ी भी उन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में याद करेगी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में हर सिंह सिराड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस मौके पर संस्था के संस्था के संरक्षक डॉ. एसएस पथनी, अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी, उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा, महासचिव लक्ष्मण सिंह बोरा, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद सतपाल, शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य किशन सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा हेरिटेज संस्था के विपिन चंद्र जोशी (बिपिन चंद्र जोशी) मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments