HomeUttarakhandAlmoraAlmora : आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के समर्थन में पहुंची पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,...

Almora : आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के समर्थन में पहुंची पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, संगठन ​ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आंदोलन को पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने समर्थन देने की घोषणा करते हुए सरकार से उनका मानदेय न्यूनतम 18 हजार मासिक करने की मांग की है। आज गांधी पार्क में धरने को समर्थन देने पहुंची शोभा जोशी को शॉल ओढ़ाकर संगठन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने कहा कि श्रीमती शोभ जोशी हमेशा महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु हमेशा प्रयासरत रहती हैं। सभी ने संगठन की ओर से उनका आभार व्यक्त किया और भविष्य में हर सम्भव सहयोग करने की बात कही।

शोभा जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का वेतन 18 हजार करना चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधा यथाशीघ्र दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए आयु सीमा की बाध्यता समाप्त होनी चाहिए। नंदा गौरा योजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की बेटियों को भी लाभ दिया जाये।

धरना—प्रदर्शन जुलूस में जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, जिला महामंत्री कमला लटवाल, जिला कोषाध्यक्ष उमा जोशी, हेमा आर्या, कलावती रौतेला, दीपिका तिवारी, कांता अधिकारी, किरन जोशी, लक्ष्मी रौतेला, पुष्पा लखचौरा, कमला, चंपा, नीतू आर्या, इंदू सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद थीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments