HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूर्व विधायक ठुकराल सार्वजनिक रुप से माफी मांगें— राधा बिष्ट

अल्मोड़ा: पूर्व विधायक ठुकराल सार्वजनिक रुप से माफी मांगें— राधा बिष्ट

ADVERTISEMENTSAd

✍️ मीना शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि भाजपा से निष्कासित रूद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एंव पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है, जो बेहद​ निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर श्री ठुकराल को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

महिला कांग्रेस अल्मोड़ा की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने ठुकराल के कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सिर्फ आरोप नहीं है, बल्कि पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के खिलाफ पूर्व विधायक ठुकराल द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का आडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करके श्री ठुकराल ने अपने संस्कारों को जगजाहिर किया है। श्रीमती बिष्ट ने कहा कि पूर्व विधायक ठुकराल में अगर नैतिकता बची हैं, तो इसके आधार पर उन्हें अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए अल्मोड़ा महिला कांग्रेस पूर्व विधायक ठुकराल की कड़ी निन्दा करती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments