HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पूर्व विधायक ललित बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश...

बागेश्वर: पूर्व विधायक ललित बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

👉 कांग्रेसजनों में खुशी की लहर, शुभकामनाएं दींं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्सवाण को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कांग्रेस के केंद्रीय महामंत्री केसी बेणुगोपाल ने की है। फर्सवाण के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय जनता और कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले श्री फर्सवाण अनेक पदों पर रह चुके हैं। वर्ष 1997 में वे गढ़सेर के ग्राम प्रधान बने। 2002 में अणा क्षेत्र से तथा 2007 में कौसानी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहे। वर्ष 2012 से 2017 तक कपकोट विधानसभा के विधायक रहे। वर्ष 2014 में उन्हें आदर्श युवा विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व 2009 में उन्हें अंबेडकर फैलोशिप सम्मान से नवाजा गया। वर्ष 2018 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री का दायित्व दिया गया। वर्ष 2019 से वे स्टेट बार काउंसिल के सदस्य नामित किए गए हैं।

वर्ष 1999 से वे नवयुवक समिति गरुड़ के ब्लाक अध्यक्ष हैं। फर्सवाण की इस उपलब्धि पर पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, जिलाध्यक्ष भगत डसीला, जिला संयुक्त सचिव भोला दत्त तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या, जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली, पूर्व ब्लाक प्रमुख भरत फर्सवाण,उमेश पांडे, हरीश भट्ट, सुंदर बरोलिया, मोहनदा, दिग्विजय फर्सवाण, जितेंद्र मेहता, बबलू नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष चिन्मय पांडे, दीक्षा तिवारी आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments