HomeUttarakhandAlmoraदु:खद समाचार: पूर्व सभासद चंद्र प्रकाश उप्रेती नहीं रहे, बरेली से अल्मोड़ा...

दु:खद समाचार: पूर्व सभासद चंद्र प्रकाश उप्रेती नहीं रहे, बरेली से अल्मोड़ा लाते वक्त राह में तोड़ा दम, कांग्रेसजनों ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर पालिका के पूर्व सभासद चंद्र प्रकाश उप्रेती का असामयिक निधन हो गया। वह मधुमेह से पीड़ित थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिनका बरेली के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा है। उनकी आज यहां विश्वनाथ श्मशानघाट पर अंत्येष्टि कर दी गई है। उनके निधन पर यहां कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

स्व. चंद्र प्रकाश उप्रेती नगर पालिका अल्मोड़ा की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष दीपा त्रिपाठी के भाई थे। मिली जानकारी के अनुसार चंद्र प्रकाश उप्रेती ने गत दिवस बरेली से अल्मोड़ा लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वह वर्ष 1997 से 2002 तक नगर पालिका अल्मोड़ा के सदस्य रहे। वह कुछ वर्षों से रामपुर में रह रहे थे। स्व. उप्रेती अपने ​पीछे वृद्ध माता, पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

पूर्व सभासद चन्द्र प्रकाश उप्रेती के निधन पर यहां कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व सभासद हेम तिवारी, पूर्व सभासद जगदीश पाण्डेय, मनोज भण्डारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, दीप सिंह डांगी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, फाकिर खान, जिला महासचिव गीता मेहरा, राबिन भण्डारी, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, कार्तिक साह, प्रीति बिष्ट, रजनी टम्टा, राधा बिष्ट, लीला जोशी आदि शामिल हैं।

Almora : गांवों की ओर शराब तस्करी कर रहे चालक व सेल्समैन चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 पेटी अवैध शराब बरामद, दोनों गिरफ्तार, वाहन सीज

Almora : धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ओर से टम्टा मोहल्ले में जरूरतमंदों को बांटा गया राशन, निरंतर जारी है अभियान

Someshwar : कोरोना संक्रमण से बचाव को साइकिल के सहारे जागरूकता अभियान पर निकले हैं मदन मोहन सनवाल

Someshwara News: अपने ही गांव में मचा रहे थे शराब पीकर उत्पात, पुलिस गांव से ही कर लाई तीनों को गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments