HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन,...

किच्छा न्यूज़ : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन, प्रमोद ठुकराल बने अध्यक्ष, मनमोहन सक्सेना महामंत्री

किच्छा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रमोद ठुकराल को अध्यक्ष, मनमोहन सक्सेना को महामंत्री तथा नितिन बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का दर्जनों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित होटल में व्यापारियों की संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। आयोजित बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, संरक्षक नंद किशोर, प्रदेश सचिव रमेश जोशी, कृषि बागवानी-पशुपालन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंभू दत्त कविदयाल ने शिरकत की और कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की।

आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुमार ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल का गठन 1994 में किया गया और 1995 में पंजीकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा, व्यापारियों को एकजुट कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है तथा यह संगठन राज्य हित तथा सामाजिक हितों में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में नकली दवाई तथा नकली मावा सहित नकली सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारी का समर्थन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया तथा छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान होने से उन्हें अपना व्यापार भी बंद करने को मजबूर होना पड़ा, बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा व्यापारियों की मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रमोद ठुकराल को अध्यक्ष, मनमोहन सक्सेना को महामंत्री, नितिन बंसल को कोषाध्यक्ष, जीशान मलिक को संगठन मंत्री, प्रकाश अरोड़ा को संयुक्त संगठन मंत्री, राकेश गुप्ता, संजय अरोरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधेश्याम को मीडिया प्रभारी, सन्नी सहगल, छोटेलाल कोली, तरुण यादव, भुवन चंद, विजय कुमार अरोरा, राजकुमार कालरा, चरणजीत बग्गा, प्रकाश चंद्र पंत, आशु मित्तल, पवन कक्कड़, शाकिर अली, प्रेम भट्ट, असलम अहमद को नगर उपाध्यक्ष, गौरव दूमड़ा, राजू कार्की, राजीव सक्सेना, अतुल गुलाटी, जलीस सैफी, स. निर्मल सिंह, अजय गर्ग, हरविंदर सिंह रिंकू को नगर मंत्री बनाए जाने की घोषणा की। कार्यकारिणी का गठन करते हुए संजीव कुमार सिंह, सतीश मंगला, वीरेंद्र बाठला वीरू, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दलीप सिंह बिष्ट, राजीव बंसल, अशोक मिश्रा, डॉ. राजेंद्र सिंह कामरा, सतीश गुप्ता, राजकुमार तनेजा, देवेंद्र सेतीया, नंदकिशोर अरोरा, गोपेश पंत, प्रकाश टंडन, इजहार अहमद को कार्यकारिणी संरक्षक के रूप में नामित किया गया।

किच्छा : किसानों ने मंडी समिति में दिया धरना, केंद्रों पर धान की तोल न होने का आरोप, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, किसानों ने चतुर्वेदी को सौंपा ज्ञापन

बैठक में युवा व्यापारी नेता प्रवीण रहेजा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद तमाम व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया और उनके मनोनयन पर बधाई दी। इस मौके पर व्यापारी नेता गुलशन सिंधी, भाजपा नेता राकेश गुप्ता, नितेश बाला, यशराज मान, अजय गर्ग, दिनेश मित्तल, रवि बंसल, नवीन सक्सेना, हरजीत बत्रा, मयंक बंसल, श्याम सपरा, दिनेश यादव, रिंकू मल्होत्रा, मुजम्मिल हुसैन, अमित मिगलानी, प्रशांत अग्रवाल, गोल्डी गोराया, अक्षय बाबा, सरनजीत सिंह व अतुल गुलाटी सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

12 नवंबर तक भवाली-नैनीताल-टांकी-किलबरी-पंगोट मोटर मार्ग से गुजरना हो तो इस खबर को अवश्य पढ़ लें

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments