HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: थमने का नाम नहीं ले रही जंगलों की आग

बागेश्वर: थमने का नाम नहीं ले रही जंगलों की आग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍🏻 शहर के करीब से लेकर धरमघर तक जंगल जले, वातावरण धुएं से भरा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। बागेश्वर से लेकर धमरघर क्षेत्र के जंगल जल रहे हैं। वातावरण धुंए से भर गया है। वन विभाग तथा फायर सर्विस की टीम आग बुझाने में जुटी है। जंगलों को आग लगाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

शुक्रवार को पौड़ी बैंड के निकट जंगल में आग लग गई। आवासीय घरों की तरफ आग फैलने का भय बनने लगा। जिससे पौड़ीधार, रैखोली आदि गांवों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर सर्विस की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। सात रतबे, दाड़िमठाेक के जंगल में भी धुएं के गुबार उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल जलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जबकि बीते दिन प्रमुख वन संरक्षक ने जंगलों का निरीक्षण किया था। उन्होंने जंगलों को आग लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी ने भी ठोस कार्रवाई करने को कहा है। लेकिन वन विभाग तथा वाचर आग लगाने वालों को चिह्नित तक नहीं कर सके हैं। इधर, आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि टीम आग को नियंत्रित कर रही है। उधर, धरमघर क्षेत्र के पचार, जाखनी, महोली, पपोली, विजयपुर के जंगलों में आग लगी है। वन्य जीव गांवों का रुख करने लगे हैं। धुंआ वातावरण में फैल गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments