HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: धरना—प्रदर्शन कर वन निगम कर्मी बोले— मांगें न मानी तो नहीं...

बागेश्वर: धरना—प्रदर्शन कर वन निगम कर्मी बोले— मांगें न मानी तो नहीं बैठेंगे चुप

✍️ ग्यारह साल की वरिष्ठता निरस्त करने की खिलाफत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: 11 साल की वरिष्ठता निरस्त करने पर वन विकास निगम कर्मियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाएगा वह चुप नहीं बैठेंगे।

प्रभागीय अध्यक्ष उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन बागेश्वर के विनोद चंद्र खोलिया के नेतृत्व में कर्मचारी शुक्रवार को डीएलएम कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 23 दिसंबर 2002 को जो कर्मचारी विनियमित हुए थे। उनको 19 सितंबर 1991 से सेवा लाभ दिए जाने का आदेश को निस्तर कर दिया है। यह तुगलगी फरमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आदेश से 11 साल की बरिष्ठाता खत्म हो गई है। वरिष्ठता के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उन्हें हो रहा है। संचालन महामंत्री कुमुद कांडपाल ने किया इस मौके पर पूरन भाकुनी, देवकीनंदन जोशी, जैत सिंह परिहार, हरीश फुलारा, पूरन बजेठा, राजेंद्र सिंह, दीपा राणा, गोविंदी देवी, कमला, गंगा तथा गिरीश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments