HomeUttarakhandNainitalलालकुआं का नाम वन आरक्षी कमल मौर्य ने किया रोशन, जीता कांस्य...

लालकुआं का नाम वन आरक्षी कमल मौर्य ने किया रोशन, जीता कांस्य पदक

लालकुआं| हरियाणा राज्य के पंचकूला में आयोजित हुई 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में पहली बार तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की पीपल पढ़ाव रेंज के लालकुआं निवासी वन आरक्षी कमल सिंह मौर्य ने पावर लिफ्टिंग 66 किलो वजन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश एवं रेंज का नाम रोशन किया है उनकी इस कामयाबी पर प्रदेश के वन मंत्री सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताते चलें कि हरियाणा राज्य के पंचकूला में पांच दिनों तक चली वन प्रतियोगिता में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, कैरम, चेस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी जैसे इंडोर गेम के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, हॉकी, गोल्फ, एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट आयोजित हुए। वहीं इस प्रतियोगिता में लालकुआं निवासी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की पीपल पढ़ाव रेंज के वन आरक्षी कमल सिंह मौर्य ने पावर लिफ्टिंग 66 किलो वजन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश एवं रेंज का नाम रोशन किया है।

उनकी इस कामयाबी पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण उत्तराखंड आर के सुधांश, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पीपल पढ़ाव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह रौतेला, वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, वन दरोगा मनीष जोशी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का,

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के लिए पहली बार कांस्य पदक जीतने पर कमल सिंह मौर्य को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कमल सिंह मौर्य ने इतिहास रचा दिया है उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को गर्व है। वहीं कमल सिंह मौर्य की इस कामयाबी पर क्षेत्र अन्य गणमान्य लोगों ने भी बधाई दी है।

Uttarakhand Budget : आज पेश होगा धामी सरकार का बजट, इन पर रहेगा फोकस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments