HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : फुटबॉल टूर्नामेंट, जेएसआर और सिमखनी बायॅज ने दर्ज की जीत

अल्मोड़ा : फुटबॉल टूर्नामेंट, जेएसआर और सिमखनी बायॅज ने दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां हीराडुंगरी खेल मैदान में स्व. मोहन लाल वर्मा मैमोरियल 6-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी है। आज हुए मैचों में जेएसआर और सिमखनी बायॅज ने जीत दर्ज की। जेएसआर के अभिषेक जोशी और सिमखनी के मोंटू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

गत दिवस उद्घाटन मैच के बाद आज दूसरा मुकाबला खम्पा वाईसी और जेएसआर के मध्य खेला गया। जिसमें जेएसआर की टीम 2-1 से विजयी रही। जेएसआर के अभिषेक जोशी को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

तीसरा मैच सोकर बॉयज बी व सिमखनी बॉयज के बीच खेला गया। जिसमें सिमखनी बॉयज की टीम 3-2 से विजयी रही। सिमखनी के मोन्टू मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर एनटीडी फुटबॉल क्लब के सौरभ वर्मा, गिरीश धवन, शुभम जोशी, ताबिश सिद्दकी, कैलाश मेहरा, प्रशांत वर्मा, अकरम खान, हीमेंद्र मटयानी, ब्रिजेश बिष्ट आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments