HomeBreaking Newsहोनहार फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी का दून स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

होनहार फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी का दून स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

ADVERTISEMENTS

⏩ पत्रकार दीपक भंडारी के हैं सुपुत्र, बचपन से ही रहा है फुटबॉल का जुनून

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

युवा फुटबाल खिलाड़ी और काठगोदाम गोला बैराज निवासी अभय भंडारी का चयन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज  (Maharana Pratap Sports College) में हुआ है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है और तमाम लोग उनके माता—पिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अंडर-16 ग्रुप के युवा फुटबाल खिलाड़ी अभय भंडारी गोला बैराज निवासी दीपक भंडारी व पुष्पा भंडारी के पुत्र हैं। उनके पिता दीपक भंडारी एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अभय को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का शौक रहा है। अभय का सपना है कि वह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का नाम रोशन करें।

काठगोदाम नगर निगम के मैदानी में अभय ने वर्षों अपने हुनर को तराशा है और फुटबॉल खेल में दक्षता हासिल की है। उनके सभी साथी भी उनके खेल के कायल हैं। अभय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजन, माता—पिता को दिया है। यहां यह बता दें कि अभय मूलरूप से बग्वालीपोखर के भंडरगांव के निवासी हैं। वह फिलहाल गुरु तेगबहादुर स्कूल में पढ़ रहे हैं। उनके चय​न पर गुरुतेग स्कूल के प्रधानाचार्य विजय जोशी सहित तमाम खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments