HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड फोर्टिफिकेशन से रूबरू कराया

बागेश्वर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड फोर्टिफिकेशन से रूबरू कराया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा फूड फोर्टिफिकेशन की जानकारी के​ लिए वर्कशाप आयोजित की गई। जिसमें टीपीडीएसके अंतर्गत नागरिक आपूर्ति विभाग के एमडीएम के तहत शिक्षा विभाग से 13 लोगों तथा आइसीडीएस के तहत बाल विकास विभाग से 26 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने हिस्सा लिया।

शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में जिला अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश चन्द्र फुलारा ने विजुवल तरीके से फूड फोर्टिफिकेशन की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजन में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए खाद्य पदार्थो में वैज्ञानिक पैनलों द्वारा प्रमाणित तथा एफएसएसएआइ के मानकों के अनुरूप सूक्ष्म पोषक तत्वों को पांच खाद्य पदार्थो दूथ, तेल, आटा, चावल व नमक में निर्माता द्वारा मिलाया जा रहा है। जो फोर्टिफाइड फूड के रूप में बाजार में उपलब्ध है। उनके द्वारा बताया गया कि फोर्टिफाइड फूड के पहचान के लिए खाद्य पदार्थ के लेवल पर (प्लस एफ) चिन्ह दिया गया है। कार्यशाला में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, भूपेन्द्र देव, जीवन धौनी तथा सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments