HomeUttarakhandDehradunदेहरादून ब्रेकिंग: आबादी वाले करनपुर में मिला घने जंगलों में रहने वाला...

देहरादून ब्रेकिंग: आबादी वाले करनपुर में मिला घने जंगलों में रहने वाला विलुप्त प्रजाति का ‘उड़ने वाला’ प्रिंटेड ब्रांजबैक सांप

देहरादून। यहां करनपुर क्षेत्र के सेवक आश्रम मार्ग पर एक निर्माणाधीन भवन से विलुप्त प्रजाति का प्रिंटेड ब्रांजबैक नामक सांप रेस्कयू किया गया है। यह सांप घने जंगलों में पाया जाता है लेकिन आबादी वाले इस क्षेत्र में कैसे आया इसका पता नहीं चल सका है। लगभग दो फीट लंबे इस सांप को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके जंगल में छाड़ दिया है। इससे पहले देहरादून में ऐसे ही दो और सांप भी रेस्कयू किये गए थे लेकिन वो सहस्त्रधारा क्षेत्र के ऊषा कालोनी में पाए गए थे। जहां पास ही साल का जंगल है। प्रिंटेड ब्रांजबैक नामक यह सांप छोटी छोटी छलांगें भी मारता है, जिसे लोग मानते हैं कि वह उड़ रहा है। सांप की इसी खासियत की वजह से रेस्क्यू टीम को उसे पकड़ने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ गई।

आज सुबह सूचना मिली कि करनपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में एक छोटा लेकिन बेहद फुर्तीला सांप देखा गया है। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि जोशी अपनी टीम के सदस्य जितेंद्र बिष्ट के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बाथरूम का निर्माण कार्य चल रहा था। यहीं टीम को यह प्रिंटेड ब्रांजबैक सांप दिखाई दिया। लेकिन टीम सांप को पकड़ने के लिए जैसे ही उसके नजदीक जाती वह उछाल मारकर आगे बढ़ जाता। जैसे तैसे रवि जोशी ने उसे पकड़ा।

उन्होंने बताया यह सांप घने जंगलों में पाया जाता है। आबादी वाले क्षेत्र में ऐसा सांप पहली बार ही देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ऊषा कालोनी से ऐसे ही दो सांपों को रेस्क्यू किया गया था। यह सांप दीपक व कीड़े मकोड़े खाता है लेकिन विषैला नहीं होता।

देखिए वंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने की पूरी कहानी, नफा नुकसान

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments