HomeBreaking Newsदुःखद खबर : मकान में आग लगने से एक ही परिवार के...

दुःखद खबर : मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

ADVERTISEMENTS

जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जाने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का पड़ोसियों को पता लगा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन उसमें रह रहे दंपत्ति एवं उसके डेढ साल के बेटे एवं करीब पांच एवं छह साल की दो बेटियों को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं एफएसएल टीम भी पहुंची। मृतक बिहार के मधुबनी के रहने वाले बताये जा रहे हैं और यह परिवार यहां मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि कमरे के एक ही दरवाजा था और दरवाजे के पास गैस सिलेण्डर रखा हुआ था और संभवत गैस लीक से आग लगी और कमरा बंद होने से वे बाहर नहीं निकल पाये। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और उनके जयपुर पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम किया जायेगा। हादसे में राजेश (26), उसकी पत्नी रूबी (24), ईशु (7), दिलखुश (2) और खुशमानी (4) की मौत गई।

हादसे पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैं। शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से पांच नागरिकों के असामयिक निधन का समाचर ह्रदय विदारक है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments