HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में कल रात से अब तक पांच...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में कल रात से अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित 5 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बहादराबाद, हरिद्वार निवासी 72 वर्षीय महिला जो कि बीती 28 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ व बुखार की शिकायत के साथ एम्स ऋ​षिकेश की इमरजेंसी में आई थी। जिसकी कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। उसे कोविड आईसीयू में रखा गया था, जहां बृहस्पतिवार देरशाम उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला बिजनौर उत्तरप्रदेश का है।

बिजनौर निवासी 70 वर्षीय महिला जो कि बीती 31 जुलाई को एम्स ऋषिकेश में मूत्र संबंधी रोग व सूखी खांसी की शिकायत के साथ एम्स में आई थी, जिसे चिकित्सकों ने भर्ती होने की सलाह दी थी, मगर महिला के परिजनों ने उसे भर्ती नहीं कराया और वापस घर ले गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर 4 अगस्त को एम्स पहुंचे और उसे यहां भर्ती कराया। बताया गया कि महिला को मूत्र संबंधी रोग, सूखी खांसी के अलावा डायबिटीज, हाईपरटेंशन व सांस लेने में तकलीफ आदि शिकायतें थी। उसे एम्स के कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां उसकी बीते बृहस्पतिवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरा मामला बिजनौर का है, पश्चिमी चंपारण, बिजनौर निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति 4 अगस्त को पिछले तीन दिनों से तेज बुखार,पेट व सिर में दर्द, उल्टी एवं एक्यूटपेनक्रियाटाइटिस की शिकायत के साथ एम्स में आया था, सेंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।

जहां बृहस्पतिवार शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चौथा मामला हरिद्वार का है, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 70 वर्षीय पुरुष 6 अगस्त को एम्स इमरजेंसी में आया था, जिसे डायबिटीज, सांस लेने में तकलीफ व हृदय रोग संबंधी शिकायत थी। जांच में उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य मामला हरिद्वार से एम्स रेफर होकर आए एक 65 वर्षीय व्यक्ति पिछले तीन दिनों से दस्त, बुखार व पेट में दर्द की शिकायत के साथ 24 जुलाई को एम्स में आया था। कोविड पॉजिटिव उक्त व्यक्ति की कोविड आईसीयू में 6 अगस्त की रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments