HomeUttarakhandAlmoraशानदार : पनुवानौला में फिट इंडिया मूवमेंट का संचालन कर रहे रा.महाविद्यालय...

शानदार : पनुवानौला में फिट इंडिया मूवमेंट का संचालन कर रहे रा.महाविद्यालय गुरूड़ाबांज के एनएसएस स्वयंसेवी, इंडोर व आउटडोर खेल—कूद गतिविधियां

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
30 अगस्त, 2020

ADVERTISEMENTSAd Ad

पनुवानौला/अल्मोड़ा। कोरोना काल में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। इस दिशा में राजकीय महाविद्यालय गुरूड़ाबांज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा खेल—कूद के माध्यम से शरीर को चुस्त—दुरूस्त रखने के लिए तमाम जतन न केवल स्वयं किए जा रहे हैं, ​बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया जा रहा है।
दरअसल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के प्रथम चरण के तहत ​’फिटनेस’, ‘होम फिटनेस विद फैमली’ की थीम पर काम हो रहा है। कोविड—19 के सभी मानकों का अनुपालन करते हुए छात्र—छात्राएं इन दिनों इंडोर व आउटडोर गतिविधियों में लगे हैं। जैसे योग, रस्सी कूद, जॉगिंग, सोलो रन, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वयं सेवियों द्वारा लोगों को यह बताया जा रहा है कि कैसे घर पर ही रहकर अपने को व्यस्त और फिट रखना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपाली कनवाल के मार्ग निर्देशन में स्वयंसेवी पूनम आर्या, गीता आर्या, नितीश कुमार, मंजू आर्या, बबीता पटवाल, मनोज गैड़ा, विजय आदि सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments