HomeUttarakhandRudraprayagकेदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी

केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी

Snowfall In Kedarnath | पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने लगा है, केदारनाथ धाम में आज यानी 15 अक्टूबर को बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

धाम में बर्फबारी से भले ही ठंड बढ़ गई, लेकिन यहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी हुई।

विगत 25 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ था। आज नवरात्र के पहले दिन केदारनाथ धाम में बर्फ के फाहे पड़े हैं। मौसम पिछले कई दिनों से यहां खराब हो रहा था और आज से बर्फबारी भी शुरू हो गई है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। बर्फबारी के बीच श्रद्धालु यहां बाबा केदार के जर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments