HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पहले प्यासा रखा, अब पानी दिया तो गंदा

बागेश्वर: पहले प्यासा रखा, अब पानी दिया तो गंदा

✍️ समस्या त्रस्त मंडलसेरा के लोग पहुंचे जल संस्थान कार्यालय, जताया सख्त ऐतराज

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मंडलसेरा के लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले लोग पानी के लिए तरसते रहे, अब गंदा पानी नलों में आ रहा है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

मंडलसेरा के लोग शनिवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मंडलसेरा में पहले तो पानी एक या दो दिन बाद आता है। जब आता भी है तो गंदा आ रहा है। जिसे न तो पिया जा सकता है ना अन्य कोई कार्य किया जा सकता है। कई बार कहने के बाद भी जल संस्थान व्यवस्था नहीं सुधार रहा है। उन्होंने कहा की उनके क्षेत्र ने दर्जनों लोग इस समस्या से जूझ रहे है। शुद्ध पानी के लिए हम लोगो को कई किमी दूर धारों और नोलों में जाना पड़ रहा है।

उन्होंने पेयजल योजना को ठीक किए जाने की मांग की है, ताकि शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। यदि जल्दी ही इसे ठीक नही किया गया तो पूरे क्षेत्र के लोगो के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, चंपा देवी, किरण देवी, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि ग्रेविली वाले पानी में बारिश के बाद इस तरह की दिक्कत आती है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। जहां अधिक दिक्कत है वहां टैंकरों से पानी भिजवाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments