ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू पर लॉकडाउन में जनहित की मांगें उठाने पर तीन मुकदमे दर्ज किये जाने पर यूथ कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जाहिर की। यूथ कांग्रेस के जिला संयोजक उमेश बिनवाल ने कहा भाजपा सरकार के दवाब में पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। साहू द्वारा लगातार जनहित में कार्य किये जा रहे हैं, जिससे भाजपा नेता घबरा गए हैं, भाजपा सरकार पुलिस पर दवाब बनाकर साहू पर मुकदमे लगवाकर जनहित की आवाज को कुचलना चाहतीं है। जिसकी यूथ कांग्रेस घोर निंदा करती है।
बिनवाल ने कहा कि जल्द से जल्द मुकदमे वापस लेने के लिए एसपी सिटी और एसएसपी के समक्ष मांग की जाएगी। उन पर सुनवाई ना होने पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए वे स्वयं पहले सांकेतिक धरना देंगे, और जरूरत पड़ने पर अनशन करेंगे।
ADVERTISEMENTS

