HomeNationalजम्मू-कश्मीर : रिटायर्ड DSP के घर में आग, 2 बच्चों समेत 6...

जम्मू-कश्मीर : रिटायर्ड DSP के घर में आग, 2 बच्चों समेत 6 लोगों की दम घुटने से मौत

कठुआ | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार देर रात रिटायर्ड DSP के घर में आग लग गई। इससे 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटायर्ड DSP परिवार समेत घर में रह रहे थे। घर में कुल 10 लोग थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे मकान के एक कमरे में लैंप में शॉर्ट सर्किट के जरिए आग लगी, जो तेजी से घर के दूसरे कमरों में भी फैल गई। पुलिस ने बताया कि दम घुटने और धुएं के कारण जिन 6 लोगों की मौत हुई उनकी पहचान अवतार कृष्ण (81), गंगा भगत (17), दानिश भगत (15), बरखा रैना (25), तकाश रैना (3) और अदविक रैना (4) के रूप में हुई है। वहीं, स्वर्णा (61), नीतू देवी (40), अरुण कुमार (69) और केवल कृष्ण का कठुआ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आग बुझाने आए पड़ोसी भी घायल

सरकारी अस्पताल के प्रिंसिपल एसके अत्री ने कहा- यह बहुत ही दुखद घटना हुई है। DSP सिंतबर, अक्टूबर के महीने में रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वे कठुआ में रहने के लिए किराए के घर में रहने आए थे। रिटायर्ड DSP के अलावा पत्नी, बेटी, बेटा और और बेटी का बेटा शामिल है। साथ में भाभी के दो बच्चों की भी मौत हो गई है। रिटायर्ड DSP को बचाने आए एक पड़ोसी भी घायल हुआ है।

बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग से चमोली के बीच 7 जनवरी तक यातायात रहेगा डायर्वट

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments