HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कूड़ा निस्तारण स्थल पर भड़की आग, घंटों मशक्कत के बाद टला...

बागेश्वर: कूड़ा निस्तारण स्थल पर भड़की आग, घंटों मशक्कत के बाद टला बड़ा खतरा

ADVERTISEMENTS

✍️ डंपिंग जोन से वाहनों की आवाजाही रही प्रभावित, विषैली गैस से लोग रहे परेशान

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट: नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण स्थल पर आज भयंकर आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी और आवासीय क्षेत्र व बाजार को खतरा पैदा हो गया। सड़क किनारे डंपिंग जोन होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। फायर बिग्रेड ने मोर्चा संभाला तथा घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। जिससे बड़ा खतरा टाला जा सका।

नगर पंचायत के निस्तारण केंद्र पर अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग की ज्वाला तेज होने लगी। डंपिंग जोन सड़क किनारे हैं। जिससे आसपास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा। स्थानीय लोगों ने फायर को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय निवासी उमेश जोशी ने कहा कि नगर पंचायत के डंपिंग जोन पर आए दिन आग लगा दी जाती है। जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। कूड़े से निकलनी वाली विषैली गैसों से बुजुर्ग तथा छोटे बच्चे परेशान हैं। अस्थमा रोगियों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। उन्होंने नगर पंचायत से आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। रमेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि कपकोट तथा भराड़ी बाजार सटा हुआ है। नगर पंचायत के ढेर पर आए दिन आग रहती है। ऐसे में फायर बिग्रेड की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments