HomeBreaking Newsमहिला ट्रैफिक कांस्टेबल पर विक्रम टेंपो चढ़ाने की कोशिश; FIR दर्ज

महिला ट्रैफिक कांस्टेबल पर विक्रम टेंपो चढ़ाने की कोशिश; FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यातायात नियमों का पालन करवा रही एक महिला सिपाही पर जानलेवा हमला करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तहसील चौक पर एक विक्रम चालक ने पहले महिला कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी और अगले ही दिन उस पर विक्रम टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया।

महिला ट्रैफिक कांस्टेबल से विक्रम टेंपो चालक की बहस
महिला ट्रैफिक कांस्टेबल से विक्रम टेंपो चालक की बहस

जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल रेशमा तहसील चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण का जिम्मा संभाल रही थीं। वह लगातार लेफ्ट टर्न घेरने वाले विक्रम चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं। इसी क्रम में, 3 नवंबर को जब उन्होंने विक्रम संख्या UK 07 TB 1742 के चालक को नो पार्किंग से हटवाया, तो वह भड़क गया। जाते-जाते चालक ने सिपाही रेशमा को धमकी दी कि “तुझे मैं कल का सूरज नहीं देखने दूंगा।”

अगले दिन महिला सिपाही को कुचलने की कोशिश

रेशमा ने शुरुआत में धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अगले दिन 4 नवंबर को वही आरोपी विक्रम टेंपो लेकर फिर से तहसील चौक पहुंचा। उसने दुर्भावनापूर्ण इरादे से अपना विक्रम तेजी से महिला सिपाही की ओर बढ़ा दिया। सिपाही रेशमा ने तुरंत पीछे हटकर किसी तरह खुद को टेंपो की चपेट में आने से बचाया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर FIR दर्ज

घटना की जानकारी तत्काल महिला सिपाही ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों, एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया,

“मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी विक्रम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विक्रम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, जिसने ड्यूटी पर तैनात एक सरकारी कर्मी को धमकी देने और उस पर हमला करने जैसा दुस्साहस किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments