Breaking NewsCovid-19EntertainmentHealthMovie
कोरोना ब्रेकिंग : फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी हुए कोरोना पाजिटिव, होम आइसोलेशन में गए

मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं ट्विट करके यह जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है। बकौल अर्जुन कपूर वे स्वस्थ हैं और असिम्टमेटिक हैं। इसलिए चिकित्सकों की सलाह पर वे होम आइसोलेशन पर चले गए हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को उनकी चिंता करने के लिए अग्रिम धन्यवाद भी किया है।