HomeCNE Specialनालागढ़ न्यूज : आ गया त्योहार सीजन, बाजारों में भीड़ से कोरोना...

नालागढ़ न्यूज : आ गया त्योहार सीजन, बाजारों में भीड़ से कोरोना का खौफ फुर्र

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नालागढ़। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में इन दिनों सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चाहे बद्दी साईं मार्ग की बात की जाए या नालागढ़ बाजार की बात की। जब से अनलॉक क्रम शुरू हुआ है तब से लेकर लोगों का बाजारों में भारी संख्या में इकट्ठा होना शुरू हो चुका है। शहरों की ज्यादातर दुकानें खुल चुकी हैं और लोग बड़ी तादाद में बाजारों का रुख कर रहे हैं।

खरीददारी के जोश में लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के कोई मायने नहीं हैं। सरकार व प्रशासन की ओर से लोगों से बार-बार मास्क लगाने वह 2 गज की दूरी है जरूरी की अपील की जा रही है, लेकिन लोगों में कोरोना का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों से हमने बात की तो उनका कहना है कि जब तो कोविड-19 नाममात्र था तब तो लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रख रहे थे, लेकिन अब जैसे ही कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि कोरोना का डर खत्म हो चुका है। लोग बिना किसी डर के बाजारों में घूम रहे हैं।

लोगों का कहना है कि सरकार ने लोगों से कोविड-19 के लिए 2 गज की दूरी की अपील की है और लोगों को भी अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए नियमों का पालन करना चाहिए।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें


इस बारे में जब हमने नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का लोगों को ध्यान रखना चाहिए और सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए मास्क लगाकर ही अपने घरों से बाहर निकलें ताकि इससे बचा जा सके उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और अपने परिवार वालों की भी सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंस भी जरूरी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments