HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 01.31 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा : 01.31 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नशा तस्करी के धंधे में अब महिलाएं भी पड़ चुकी हैं। पुलिस ने एक महिला को बेस अस्पताल के पास से 13.10 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसओजी व एएनटीएफ व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी नशा तस्करी के खिलाफ मिली है। पुलिस ने एक महिला तस्कर को एक लाख से अधिक कीमत की 13.10 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक एवं प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। गत दिवस संयुक्त चैकिंग के दौरान बेस अस्पताल तिराहा के पास एक महिला फरहा अंसारी के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक मिली। साथ ही उसके पास से स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5,870 रुपये और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी महिला गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर लिया गया।

नियाजगंज की रहने वाली है फरहा अंसारी

गिरफ्तार आरोपी महिला तस्कर फरहा अंसारी, उम्र- 26 वर्ष पुत्री सकील अंसारी नियाजगंज, अल्मोड़ा की रहने वाली है। पुलिस टीम में महिला एसआई रिंकी सिंह, एसओजी के मो. यामीन, राजेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments