HomeBreaking Newsमहिला प्रोफेसर से 7.50 लाख की ठगी, राजस्थान से 01 आरोपी गिरफ्तार

महिला प्रोफेसर से 7.50 लाख की ठगी, राजस्थान से 01 आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता धमकाया

✒️ ठगी के धंधे में पूरा गैंग शामिल

श्रीनगर/गढ़वाल : पुलिस ने यहां एक महिला प्रोफेसर से साथ 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। ठग ने खुद को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का बताकर महिला के खिलाफ केस दर्ज होने की बात कहकर ठगी का शिकार बनाया।

मामला यह है कि श्रीनगर की रहने वाली एक महिला को कुछ दिन पूर्व अज्ञात फोन आया। जिसमें फोनकर्ता ने खुद को क्राइम ब्रांच मुंबई का बताया। यह भी कहा कि महिला के आधार कार्ड से नंबर ट्रेस हुआ है। जिससे मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को ठगने का काम भी किया जा रहा है। जिसको लेकर क्राइम ब्रांच में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

जिसके बाद ठगों ने फिर दूसरे नम्बर से कॉल कर नकली पुलिस अधिकारी बन महिला डराया। लगातार अलग—अलग नंबरों से फोन कर महिला को डराकर मामला रफा—दफा करने की बात कही गई। जिसके एवज में महिला से साढ़े 7 लाख रुपये ठग लिए गए।

ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद एक आरोपी की राजस्थान से गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शंकर लाल सैनी पुत्र श्योपालजी सैनी, निवासी झुझरामठ बाजोर, थाना गोकुलपुरा है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इस मामले में पूरा गैंग शामिल है। अभी अन्य गिरफ्तारियां होनी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments