HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : महिला थानाध्यक्ष ने नन्हे–मुन्ने बच्चों को समझाया क्या होता है...

रानीखेत : महिला थानाध्यक्ष ने नन्हे–मुन्ने बच्चों को समझाया क्या होता है बैड टच

ADVERTISEMENTS

📌 प्राथमिक विद्यालय शिलंगी जागरुकता पाठशाला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महिला थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या ने स्कूल में अध्यनरत नन्हे—मुन्ने बच्चों को होने वाले बाल अपराधों के प्रति जागरुक किया। खास तौर पर उन्होंने बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

महिला थानाध्यक्ष द्वारा महिला कांस्टेबल द्रौपदी व अनिल कुमार के साथ राजस्व क्षेत्र उपराड़ी रानीखेत स्थित प्राथमिक विद्यालय शिलंगी में जाकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्कूल के नन्हे—मुन्ने बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

महिला थानाध्यक्ष द्वारा बच्चों को बताया गया कि कोई भी आपको बैड टच करता है तो उसे टोकना चाहिए और ऐसे लोगों के बारे में अपने माता-पिता/अभिभावकों व अपने टीचर्स को बताना चाहिए। बच्चों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए किसी भी गलत आदमी से नहीं डरने हेतु कहा गया।

बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की सूचना/शिकायत होने पर अपने मम्मी पापा को डायल 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना देने हेतु बताकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए अपने परिजनों/परिचितों को बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने हेतु जागरुक करने को कहा गया।

विद्यालय में उपस्थित टीचर्स को साईबर क्राईम, महिला सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति फीचर व हेल्पलाईन नंबरों आदि के बारे में जागरुक किया गया।

गूगल ने बताया, साल 2023 में भारत के लोगों ने क्या-क्या सर्च किया

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments