HomeBreaking Newsबेखौफ साइबर अपराधी, डीएम चंपावत की फर्जी आईडी बना पैसों की डिमांड

बेखौफ साइबर अपराधी, डीएम चंपावत की फर्जी आईडी बना पैसों की डिमांड

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। साइबर अपराधियों को लगता है कि अब किसी का डर तक नहीं रह गया है। यहां तक कि उन्होंने अब वह बेखौफ होकर डीएम चंपावत नवनीत पांडे की फोटो लगा व्हाट्सएप आईडी बना दी। यही नहीं, उन्होंने इस आईडी से तमाम अधिकारियों व कार्मिकों से धनराशि की डिमांड भी शुरू कर दी। डीएम ने इस मामले में लोगों से सतर्क रहने की अपील करने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

डीएम चंपावत की फर्जी आईडी

जिलाधिकारी के अनुसार उनके नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना कर अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पैसो की मांग की जा रही है। उन्होंने इस प्रकार के किसी भी मैसेज के झांसे में न आने की जिले के अधिकारियों और आम लोगों व अन्य से अपील की है। उन्होंने कहा की किसी अनाधिकृत नंबर या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जा रहा है तो वे झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस साइबर सेल को सूचित करें।

किसी भी झांसे में न आयें आम जन : डीएम

डीएम ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर से या अनाधिकृत नंबर से यदि किसी भी प्रकार के मैसेज अथवा रूपयों की मांग की जाती है तो मैसेज के अनदेखी करें और उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें। बता दें कि साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी के नाम पर पूर्व में भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों से पैसे की मांग की गई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments