HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: उत्तराखंड में चहेतों को मिल रही नौकरियां—डसीला

बागेश्वर: उत्तराखंड में चहेतों को मिल रही नौकरियां—डसीला

ADVERTISEMENTS

👉 कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में नियुक्तियों का मुद्दा उठाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला का आरोप है कि उत्तराखंड में नौकरियां चेहतों को मिल रही है। उन्होंने कहा है कि पूर्व काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास की पुत्री समेत कुछ अन्य को आयुर्वेद और यूनानी विभाग में चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्त दे दी गई। चहेतों को ऐसे नौकरी बांटने से हजारों युवाओं के सपनों पर पानी फिरा है। उन्होंने इन भर्तियों को निरस्त करने एवं मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डसीला ने कहा कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने बड़ी धांधली की है। उत्तराखंड अब भर्ती घोटालों का राज्य बन गया है। मंत्री और विधायकों के रिश्तेदारों के लिए ही नौकरियां हैं। रात—दिन पढ़ाई करने वाले गरीब किसानों व मजदूरों के पाल्यों और जरूरमंदों को नौकरी के लिए अयोग्य कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व काबिना मंत्री दास की पुत्री के मात्र 13.25 अंक थे। ऐसा ही कुछ कम अंक लाने वालों का भी अंतिम चयन किया गया है। यह विभाग मुख्यमंत्री धामी के पास है। जिससे यह साफ़ है कि मुख्यमंत्री धामी सीधे तौर पर इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, ललित बिष्ट, लक्ष्मी धर्माशक्तू आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments