दु:खद : अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी प्रकाश रावत के पिता का निधन, रविवार 12 बजे घाट के लिए निकलेगी शव यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी और समाजसेवी प्रकाश इलैक्ट्रनिक्स शोरूम के स्वामी प्रकाश रावत के पिता परशु सिंह रावत का 96…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी और समाजसेवी प्रकाश इलैक्ट्रनिक्स शोरूम के स्वामी प्रकाश रावत के पिता परशु सिंह रावत का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपने नृसिंहबाड़ी स्थित निवास में शाम 7:20 बजे अंतिम सांस ली। उनकी पुत्रवधु अनीता रावत नगर उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष हैं। पार्थिव देह का कल रविवार 27 जून को विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा उनके आवास से दोपहर 12 बजे घाट के लिए रवाना होगी। इधर जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, पान सिंह बिष्ट आदि ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। हम सीएनई परिवार की ओर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *