HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट को पितृ शोक

दु:खद: द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट को पितृ शोक

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलांतर्गत द्वाराहाट के ​पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन सिंह बिष्ट के पिता हुकुम सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की उम्र के थे। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र के तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने द्वाराहाट ब्लाक अंतर्गत स्थित उनके आवास पर पहुंच गए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को कामकनल गांव बग्वालीपोखर के श्मशानघाट पर किया जाएगा और निवास स्थान से शवयात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। गौरतलब है कि स्व. हुकुम सिंह बिष्ट रक्षा लेखा विभाग भारत सरकार के सीनियर आडिटर पद से सेवानिवृत्त थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments