HomeBreaking Newsब्रेकिंग : लिव-इन रिलेशनशिप में महिला के साथ रहता था पिता, बेटों...

ब्रेकिंग : लिव-इन रिलेशनशिप में महिला के साथ रहता था पिता, बेटों ने कर दी दोनों की हत्या

ADVERTISEMENTS

यूपी। लखनऊ में एक व्यक्ति और महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जमीन विवाद में पिता और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की बेटों ने शॉल से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस डबल मर्डर में मृतक के बेटे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला लखनऊ के थाना मड़ियांव के सेमरा गौड़ी गांव का है। जहां राम दयाल (70 वर्ष) शांति देवी नाम की एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। मृतक रामदयाल ने अपनी जमीन का सौदा कर लिया था जिसकी कीमत पर 50 लाख थी और जिसका 11 लाख एडवांस वो ले चुके थे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

जनवरी-फरवरी में नहीं होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

बताया जा रहा है कि राम दयाल ने उस 11 लाख के एडवांस में से 4 लाख रुपये शांति देवी को दे दिए थे। इस बात से राम दयाल की पहली पत्नी और उसके बच्चे नाराज थे। अपने पिता को समझाने के लिए मृतक के बच्चे उनके घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मृतक के साथ रहने वाली महिला ने कहा कि हम सारी जमीन बेच देंगे। इस बात को सुनकर आवेश में आकर मृतक के बेटों ने अपने पिता और महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

हालांकि, डबल मर्डर की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि जमीनी विवाद में बेटों और पोतों ने मिलकर पिता और कथित सौतेली मां की गला दबाकर की हत्या की है। उनके पिता राम दयाल लिव-इन रिलेशनशिप में महिला शांति देवी के साथ रहते थे।

आज फिर 13 कोरोना पाजिटिवों ने तोड़ा दम, 611 नए मरीज मिले, देखें अपने जिले का हाल

राम दयाल अपनी 2 बीघा जमीन बेच रहे थे जो तकरीबन 57 लाख की थी। इसमें 11 लाख वो एडवांस ले चुके थे और चार लाख शांति देवी को दे दिए थे। वाद-विवाद में बेटों के साथ तीन अन्य लोगों ने मिलकर शांति देवी और राम दयाल की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों का ग्रुप Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments